Upcoming Events

Location - Kanpur

June 28, 2026 at 5:00 PM

C.P.R. एवं यातायात जागरूकता कार्यशाला

प्रिय सदस्यगण, आप सभी को सूचित किया जाता है कि जनपद कानपुर में वरदान फाउंडेशन एवं Mahadeva Multispeciality Hospital के संयुक्त तत्वावधान में CPR (Cardio Pulmonary Resuscitation) एवं यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य सड़क दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में घायलों को प्राथमिक सहायता प्रदान करने हेतु CPR प्रशिक्षण देना तथा यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। आप सभी सदस्यों से विनम्र अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज सेवा के इस अभियान को मजबूत बनाएं। आपका प्रशिक्षण किसी आपातकालीन परिस्थिति में किसी घायल या जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनरक्षक सिद्ध हो सकता है। आइए, हम सभी मिलकर “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के संकल्प को आगे बढ़ाएं तथा जागरूक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। स्थान: महादेवा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, वसंत विहार, कानपुर दिनांक: 28/06/2026 (रविवार) समय: प्रातः 05:00 बजे से 07:00 बजे तक सादर वरदान फाउंडेशन एक प्रयास, एक सपना — सड़क दुर्घटना मुक्त हो भारत देश अपना

Location - श्री श्याम ओम मंदिर,* किदवई नगर साइट नं. 1 के पास, कानपुर

April 25, 2026 at 3:38 PM

Road safety workshop

आमंत्रण संदेश  प्रिय साथियों एवं सम्मानित नागरिकों, आप सभी को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि *वरदान फाउंडेशन* द्वारा जनहित में *यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला* का आयोजन किया जा रहा है। आज के समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं हम सभी के लिए एक गंभीर चिंता का विषय हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें आपको सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन एवं दुर्घटना के समय पीड़ित की सहायता हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। ⏰ समय: *दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक* मुख्य वक्ता: कृष्णा शर्मा (पत्रकार एवं समाजसेवी) महासचिव वरदान फाउंडेशन आप सभी से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वयं जागरूक बनें एवं समाज को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।  जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव है